Major accident due to rock fall on Rishikesh-Neelkanth road, two missing
ऋषिकेश। आज बुधवार सुबह लक्ष्मण झूला से आगे गरुड़ चट्टी पुल के पास नीलकंठ मार्ग पर अचानक चट्टान गिरने से लगभग 30 मीटर सड़क पूरी तरह से बाधित भी हो गई। मलबे में एक ट्रक के दबने या नदी में गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।
हादसे में 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। मौके पर जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य भी जारी है।
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान ने बताया कि टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है।
