For the convenience of passengers, the Railways will run special trains; several trains will pass through Agra Idgah and Tundla.
त्योहारी सीजन और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें आगरा होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे की ओर से गोरखपुर से वलसाड और उधना के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गोरखपुर-वलसाड विशेष ट्रेन 20 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होकर 21 नवंबर की रात 2:15 से 2:20 बजे के बीच आगरा ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05062 वलसाड-गोरखपुर विशेष ट्रेन 21 नवंबर को रात 10:10 बजे वलसाड से रवाना होगी और 22 नवंबर को दोपहर 3:40 से 3:45 बजे के बीच आगरा ईदगाह पहुंचेगी।
इसी तरह गोरखपुर-उधना विशेष ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 7:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और शाम 7:15 से 7:20 बजे के बीच आगरा ईदगाह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05018 उधना-गोरखपुर विशेष ट्रेन 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे उधना से चलेगी और 24 नवंबर को सुबह 7:31 से 7:36 बजे के बीच आगरा ईदगाह पहुंचेगी।
इसके अलावा मालदा टाउन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन का संचालन 25 और 26 नवंबर को अतिरिक्त फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन टूंडला स्टेशन होकर गुजरेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के समय और संचालन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
