398 cases of stubble burning recorded in Moga; 70 more incidents than last year
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के प्रयासों के बावजूद मामलों में कमी नहीं आ रही है। मोगा जिले में अब तक पराली जलाने के कुल 398 मामले सामने आ चुके हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने इस मामले में मोगा के उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी कर 23 नवंबर तक जवाब मांगा है। इसके बावजूद जिले में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो इस बार स्थिति और गंभीर नजर आ रही है। वर्ष 2025 में 20 नवंबर तक मोगा जिले में पराली जलाने की 328 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जबकि इस साल 20 नवंबर तक यह आंकड़ा बढ़कर 398 पहुंच गया है। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक 70 अधिक घटनाएं दर्ज हुई हैं।
सीएक्यूएम की ओर से नोटिस जारी कर जवाब तलब किए जाने के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी से प्रशासन की रोकथाम व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
