Delayed monsoon arrival in Uttarakhand; people reeling under heat and humidity.
उत्तराखंड में इस बार मानसून के करीब एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है। इससे पहले प्रदेशभर में गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को देहरादून समेत मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।
देहरादून का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है।
फिलहाल पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने, गर्जन और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
