CM Dhami offered prayers at Gurdwara Race Course, paid homage to Guru Tegh Bahadur Ji on his 350th martyrdom anniversary
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर सोमवार को गुरुद्वारा रेस कोर्स, देहरादून में पहुंचकर अरदास की।
सीएम धामी ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को मानवता, धर्म व सत्य की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का मार्गदर्शन और त्याग सदैव समाज को सद्भाव, साहस व एकता का संदेश देता रहेगा।
