आरक्षी जसवीर सिंह को चमोली पुलिस द्वारा दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर सामने आई है। पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात पुलिस आरक्षी जसबीर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पुलिस लाइन गोपेश्वर में शो की लहर छा गई।

7 सितम्बर की रात्रि को पुलिस आरक्षी जसबीर सिंह क अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया। जहां से उन्हें देहरादून रेफर किया गया। रविवार, 10 सितंबर, 2023 की प्रातः उपचार के दौरान देहरादून में जसवीर सिंह का निधन हो गया।

स्वर्गीय आरक्षी जसवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर सोमवार, दिनांक 11 सितंबर, 2023 को पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह और पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह द्वारा पुलिस लाइन गोपेश्वर में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वर्गीय आरक्षी जसवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।और इस अपूर्ण क्षति से दुखी उनके परिवार जनों के प्रति दुख और संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। संपूर्ण चमोली पुलिस उक्त जवान के असमय मृत्यु पर अत्यधिक दुखी थे ।सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में निरीक्षक अभिसूचना इकाई सचिन चौहान एवं समस्त अधिकारी/कर्मगणों द्वारा भी 2 मिनट का मौन धारण का दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर सिंह उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।