सीडीएस अनिल चौहान की सास यशोदा देवी नेगी का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने को कोटद्वार पहुंचे
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान की सास यशोदा देवी नेगी का निधन हो गया और उनके निधन की सूचना मिलते ही सीडीएस आज बुधवार सुबह दिल्ली से कोटद्वार पहुंचे।
कोटद्वार के लालपुर स्थित अपनी ससुराल में उन्होंने सास के अंतिम दर्शन किए और मुक्तिधाम में आयोजित अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। पारिवारिक रस्मों के बाद वह कोटद्वार स्थित भारतीय सेना के आर्मी कैंप में पहुंचे।
बताया जा रहा है कि यहां सेना से जुड़े कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सीडीएस अनिल चौहान देर शाम दिल्ली के लिए रवाना भी हो जाएंगे।