Breaking News : पूर्व कैबिनेट मंत्री गांववासी का देहरादून में निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

देहरादून :- बीजेपी के कदावर नेता और पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पौड़ी विधानसभा से मोहन सिंह गांववासी प्रतिनिधित्व करते थे, नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे गांववासी 84 वर्ष के थे।

मोहन सिंह गांववासी का कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सरल–सहज और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।