त्यूणी क्षेत्र के पवार नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

शब काफी समय से पानी में रहने के कारण सड़ी गली अवस्था में है।

थाना त्यूणी को सूचना मिली कि एक महिला का शव कठंग त्यूणी के पास पब्वर नदी में पड़ा है।  मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी से निकाला गया और एसडीआरएफ के माध्यम से सड़क पर लाया। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामों में सूचना भेजी गई है। रात होने कै कारण महिला के शब को शिनाख्त के लिए अस्पताल मोर्चरी त्यूणि में रखा गया है। महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है और आसपास के गांव में सूचना भेजी जा रही है।

 

महिला का हुलिया उम्र लगभग 40-50 वर्ष,  कद करीब 5 फीट 2 इंच, सर पर काले बाल, हाथ के नाखूनों में लाल नेल पॉलिश लगी है। शब काफी समय से पानी में रहने के कारण सड़ी गली अवस्था में है।