BJYM state president Vipul Mandoli received a grand welcome in Kashipur, saying, “CM Dhami will make a hat-trick in 2027, the youth wing is fully prepared.”
काशीपुर: करीब 22 दिन के प्रदेशव्यापी भ्रमण के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली रविवार को उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पहुंचे। उनके आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं व बीजेपी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के जोश का आलम यह था कि उनका रोड शो करीब 5 किलोमीटर लंबा चला, जिससे वे 2 घंटे की देरी से जिला कार्यालय में पहुंचे।
फूलमालाओं और तलवार से हुआ स्वागत
जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विपुल मैंदोली का फूलमालाओं व स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। काशीपुर की सड़कों पर जगह-जगह कार्यकर्ता “भारत माता की जय” व “विपुल भाई जिंदाबाद” के नारे लगाते भी नजर आए।
“2047 का भारत तय करेगा आज का युवा” — विपुल मैंदोली
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपुल मैंदोली ने कहा,
“जवानी जिस दिशा में चलती है, वहीं से नेतृत्व की राह भी निकलती है। आज का युवा तय करेगा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में युवा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर काम भी करेगा।”
उन्होंने कहा कि गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का जो जोश उन्होंने देखा, वह इस बात की गवाही देता है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा पहले से भी बड़े बहुमत से जीत भी दर्ज करेगी, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शानदार हैट्रिक जीत दर्ज कर इतिहास भी रचेंगे।
“युवा शक्ति भाजपा से भावनात्मक रूप से जुड़ रही है”
मैंदोली ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने में जो पारदर्शिता और गति भी दिखाई है, उसी ने युवाओं को भाजपा से भावनात्मक रूप से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यही जुड़ाव 2027 के चुनावी परिणामों में निर्णायक भूमिका भी निभाएगा।
“भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र”
उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है, जहां दो-तिहाई जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है।
“इस विशाल युवा शक्ति को राष्ट्रवाद की विचारधारा से जोड़ना और उसे रचनात्मक दिशा देना भाजयुमो की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है।”
उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा का लक्ष्य है कि हर बूथ पर 20 सक्रिय व प्रशिक्षित युवाओं की टीम तैयार की जाए, जो संगठन को जमीनी स्तर पर और भी मजबूत बनाएगी।
“युवाओं की ऊर्जा ही मेरी ताकत”
विपुल ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं का उत्साह, उनसे मिलने और फोटो लेने की चाह, वही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा भी है।
“भीड़ व उत्साह इतना जबरदस्त था कि हर कार्यक्रम में देर हो गई, लेकिन यही ऊर्जा मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देती है। यही ऊर्जा 2027 के जनादेश का निर्णायक फैक्टर भी बनेगी।”
संगठन निर्माण को लेकर किया बड़ा ऐलान
संगठन की संरचना पर बोलते हुए विपुल मैंदोली ने कहा कि भाजपा में हर नियुक्ति सामूहिक निर्णय व समन्वय से होती है। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्षों की घोषणा इस माह के अंत तक, जबकि मंडल अध्यक्षों की घोषणा 10 से 15 दिन बाद ही की जाएगी। जनवरी तक पूरे संगठन की संरचना पूर्ण कर ली जाएगी।
“दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होना केवल संख्या का नहीं, बल्कि हर वर्ग और हर युवा को नेतृत्व देने की क्षमता का प्रतीक भी है I
