बजट सत्र से पहले भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, कर्मचारियों से की बातचीत

भराड़ीसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह भराड़ीसैंण में सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर का भ्रमण करते हुए सफाई कर्मियों, पुलिस जवानों व सत्र के सफल संचालन में लगे अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी जिम्मेदारियों व व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इसके बाद वह रसोई गृह पहुंचे, जहां उन्होंने सत्र के दौरान तैयार किए जा रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली व आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर स्थित जिम का भी निरीक्षण किया व कुछ समय व्यायाम कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया।