भराड़ीसैंण–परवाड़ी सड़क का डामर उखड़ा, ग्रामीणों में रोष

चमोली: ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण के पास परवाड़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण कुछ ही महीनों में उखड़ने ही लगा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी भी है। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण डामर जगह-जगह से उखड़ भी गया है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के एक महीने के भीतर ही डामर खराब भी होने लगा, जिससे वाहनों के फिसलने की आशंका भी बनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य कामेश्वरी देवी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विधानसभा सत्र के दौरान ग्रामीण प्रदर्शन भी करेंगे।

वहीं, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि

शिकायत मिलने के बाद निर्माणदायी संस्था एनपीसीसी को दोबारा डामरीकरण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एनपीसीसी के अधिशासी अभियंता नरेंद्र सिंह के अनुसार कम तापमान व डामरीकरण के दौरान अधिक वाहनों की आवाजाही के कारण डामर उखड़ा है, ठेकेदार को सड़क ठीक करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है।