Before Diwali, the Uttarakhand government may give a big gift to its employees – preparations begin for bonus and DA hikes.
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार दीपावली से पहले बोनस व महंगाई भत्ते (डीए) की घोषणा कर सकती है। वित्त विभाग ने इस संबंध में औपचारिक तैयारी भी शुरू कर दी है और जल्द ही सरकार इसका एलान भी कर सकती है।
केंद्र सरकार पहले ही 3 प्रतिशत डीए बढ़ाकर इसे 55 से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर चुकी है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार भी इसी तर्ज पर कर्मचारियों को लाभ भी देगी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग रखी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने पुष्टि की कि बोनस व डीए को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया भी चल रही है।
