Administrative reshuffle in Uttarakhand Four IAS, two PCS and five secretariat service officers transferred
देहरादून, उत्तराखंड – शासन ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए 4 IAS, 2 PCS और 5 सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
यह फेरबदल ऐसे समय पर हुआ है जब एक दिन पहले शनिवार को भी 4 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। लगातार दूसरे दिन हो रहे तबादलों को सरकार के प्रशासनिक ढांचे को दुरुस्त करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
- दीपक रामचंद्र: संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से स्थानांतरित होकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाए गए।
- राहुल आनंद: संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से स्थानांतरित होकर संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर नियुक्त।
- गौरी प्रभात: बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत का कार्यभार सौंपा गया।
- दीक्षिता जोशी: बाध्य प्रतीक्षा से बाहर लाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अन्य तबादले:
इसके अलावा दो PCS अधिकारियों और सचिवालय सेवा के 5 अधिकारियों के भी पदों में फेरबदल किया गया है। हालांकि, इनके नाम व नई तैनातियों की जानकारी विस्तृत आदेश के अनुसार अलग से सार्वजनिक भी की जाएगी।
