Bajrang Dal protests at the police office against the arrest of Siddhant Badoni
देहरादून: सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और पटेलनगर थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनका ज्ञापन लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वयं मौके पर पहुंचें। कार्यकर्ता एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई को लेकर वे अपनी शिकायत और विरोध सीधे एसएसपी के सामने रखना चाहते हैं।
पुलिस ऑफिस में प्रदर्शन के चलते माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर मौके पर डटे हुए हैं।
