Rekha Arya hits back at Harish Rawat; raises questions on social media regarding his ‘Bunty-Babli’ remark
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ‘बंटी-बबली’ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा कर हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते कार्यकाल और उनके पुराने बयानों को लेकर भी सवाल उठाए।
रेखा आर्या ने अपनी पोस्ट में लिखा, “क्या शब्द प्रयोग किया आपने ‘बबली’? आप शायद भूल गए कि आपके भी एक से अधिक विवाह हैं। यदि आपकी बबलियों की तस्वीर लगाकर उन्हें बबलियां लिखा जाए तो आपको कैसा लगेगा? अरे हां, भूल गई, आपको कहां बुरा लगेगा। आपने तो शर्म उस दिन अपनी जन्मभूमि मोहनरी के पास बह रही रामगंगा नदी में बहा दी थी, जिस दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए आपने देवभूमि की अस्मिता को ही दांव पर लगा दिया था।”
रेखा आर्या की इस पोस्ट के बाद हरीश रावत के ‘बंटी-बबली’ बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी चर्चा में आ गई है।
