Complex overhang collapses suddenly in market; young man narrowly escapes; video goes viral
शहर के एक कॉम्प्लेक्स का छज्जा अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि छज्जे की चपेट में आने से एक युवक बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हादसे में युवक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना ने शहर में जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
व्यस्त बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में जर्जर भवनों के छज्जे या अन्य हिस्से गिरना गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। घटना के बाद भवनों की सुरक्षा और उनकी समय पर जांच कराने की जरूरत एक बार फिर चर्चा में है।
