Dhami cabinet meeting today; several key proposals may be discussed.
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक शाम करीब चार बजे शुरू होगी।
इस बैठक में पर्यटन, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण समेत कई विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
अब सबकी नजरें इस बैठक पर टिकी हैं कि सरकार किन प्रस्तावों पर मुहर लगाती है और प्रदेश के लिए क्या अहम फैसले सामने आते हैं।
