Temperatures drop in Uttarakhand due to rain; alert issued for thunderstorms and rain in 5 districts, including Dehradun.
उत्तराखंड में तीन दिन के अंतराल के बाद मौसम ने करवट ली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में सुबह हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देहरादून समेत पांच जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देहरादून में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मसूरी में 8.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
