Woman injured in bear attack dies; protest announced in Khalyudanda market.
नैनीडांडा ब्लॉक के ढंगलगांव में भालू के हमले में घायल महिला मंजू देवी की रामनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 51 वर्षीय मंजू देवी को नैनीडांडा में प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद क्षेत्र में आक्रोश है।
रामनगर में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने खाल्यूडांडा बाजार में एकत्र होकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
बताया गया कि बुधवार शाम मंजू देवी बकरियां चराने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
