Weather takes a turn in Dehradun; schools closed today amid an orange alert for heavy rain.
देहरादून में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बारिश के बेहद तेज दौर की संभावना है। वहीं, देहरादून में मौसम को देखते हुए आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
इधर, कैम्पटी फॉल में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पानीपत निवासी 32 वर्षीय अजय गौतम नहाते समय अचानक तालाब में गिर गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और मसूरी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बारिश के बीच प्रशासन और पुलिस ने लोगों से नदी, नाले और झरनों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
