Uproar at Dehradun Municipal Corporation; heated exchange between Congress councilors and the sanitation workers' union.
नगर निगम परिसर में बीते शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मेयर कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों और सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस ही हो गई। विवाद बढ़ने पर मेयर सौरभ थपलियाल ने दोनों पक्षों को शांत कराया व निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
यह विवाद कांग्रेस पार्षद अभिषेक तिवारी द्वारा यूनियन अध्यक्ष सोनू खैरवाल समेत 25 सफाई कर्मचारियों पर मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाने के बाद सामने आया था। वहीं महिला सफाई कर्मचारियों ने भी पार्षद व उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों मामलों की जांच पुलिस भी कर रही है।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट भी सौंपेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
