बीकेटीसी पर फिर उठे सवाल, चढ़ावा हेराफेरी मामले के बाद पुराने विवाद भी चर्चा में

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है।

इससे पहले भी समिति पर वित्तीय अनियमितताओं, ऑनलाइन दान के क्यूआर कोड से प्राप्त राशि व वर्ष 2020 की विवादित नियुक्तियों को लेकर आरोप लग चुके हैं।

ताजा मामले में बीकेटीसी ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जांच भी शुरू कर दी है, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं और आरोपी कर्मचारी को दान गणना व प्रोटोकॉल संबंधी जिम्मेदारियों से हटा भी दिया गया है। वहीं, पूरे मामले की जांच जारी है।