देहरादून में बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, विदेशी करेंसी और ज्वेलरी बरामद

देहरादून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई विदेशी करेंसी, ज्वेलरी, नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम भी देते थे।

दोनों नशे के आदी हैं और उनके खिलाफ चोरी, नकबजनी व गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।