Badrinath offering misappropriation case FIR registered against accused employee; investigation intensifies following suspension.
बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बीकेटीसी की शिकायत पर आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बदरीनाथ थाने में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
इससे पहले आरोपी कर्मचारी को निलंबित भी किया जा चुका है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले में वित्तीय अनियमितताओं की गहन जांच भी जारी है।
