Earthquake risk survey to be conducted in Uttarakhand cities; engineers to receive special training.
उत्तराखंड सरकार राज्य के शहरों में भवनों की भूकंप संवेदनशीलता का व्यापक अध्ययन कराने की तैयारी भी कर रही है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के इंजीनियरों को केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद इंजीनियर छोटे शहरों में भवनों का सर्वे कर भूकंप जोखिम का आकलन भी करेंगे। वहीं, बड़े शहरों में यह कार्य राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद शुरू भी किया जाएगा।
इससे पहले सीबीआरआई नैनीताल, मसूरी व कर्णप्रयाग का भूकंप जोखिम आकलन कर चुका है, जिसमें तीनों शहर संवेदनशील पाए गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग ने भूकंपरोधी निर्माण को बढ़ावा देने व लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरूक करने का भी निर्णय लिया है।
