Singer Kailash Kher reached Kedarnath and had darshan of Baba Kedar.
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
धाम पहुंचने पर केदार सभा के सदस्यों व मंदिर समिति के विनीत चन्द्र पोस्ती सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत भी किया। कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताकर वहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस भी किया और तीर्थ पुरोहितों, सुरक्षा कर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
उन्होंने केदारनाथ धाम में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक भी हैं। कैलाश खेर ने कहा कि बाबा केदार की नगरी में आकर मन को अद्भुत शांति व ऊर्जा का अनुभव भी होता है।
इस दौरान पुलिस, प्रशासन, मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों ने भी उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
