पीएम मोदी की जनसभा के लिए 2300 बसें तैयार, हर रूट पर डॉक्टरों की टीम तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे, जहां वे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी करेंगे। करीब 210 किलोमीटर लंबे और लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून का सफर अब करीब ढाई घंटे में ही पूरा हो सकेगा।

सरकार व प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार व बनबसा लैंड पोर्ट जैसी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी राज्य को मिलने की उम्मीद भी है।

जनसभा में आने वाले लाभार्थियों व छात्रों के लिए परिवहन विभाग ने करीब 2300 बसों और मैक्सी वाहनों की व्यवस्था भी की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 11 डॉक्टर टीम, 3 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व कार्यक्रम स्थल, रोड शो रूट, जीटीसी हेलीपैड व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष मेडिकल तैनाती भी का प्लान तैयार किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक दौरा बताया है। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य व परिवहन समेत सभी विभागों को कार्यक्रम को सफल व सुरक्षित बनाने के लिए अंतिम तैयारियों में भी जुटा दिया गया है।