धामी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी
देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। इस फेरबदल में 5 नए मंत्रियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया गया है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटाकर सुबोध उनियाल को भी सौंपा गया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा धन सिंह रावत को ही वापस दी गई है और भाषा विभाग खजान दास को भी दिया गया है।
सतपाल महाराज से पंचायतीराज व जलागम विभाग हटाकर क्रमशः मदन कौशिक व राम सिंह कैड़ा को सौंपे गए हैं।
इसके अलावा गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग लेकर भरत सिंह चौधरी को भी दिया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने वित्त, गृह, राजस्व, ऊर्जा, कार्मिक व सतर्कता समेत कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं, जबकि 15 से अधिक विभाग नए मंत्रियों में बांटे भी गए हैं, जिससे उनके कार्यभार में कमी भी आई है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य व सौरभ बहुगुणा के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी:
- खजान दास: समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा
- भरत सिंह चौधरी: ग्राम्य विकास, MSME, खादी ग्रामोद्योग
- मदन कौशिक: पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, आयुष
- प्रदीप बत्रा: परिवहन, आईटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- राम सिंह कैड़ा: शहरी विकास, पर्यावरण, जलागम
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड कार्य (बंटवारा) नियमावली 2003 के तहत नई अधिसूचना भी जारी कर दी है।