भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ चाय पर की चर्चा
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बजट सत्र से पहले भराड़ीसैंण में सुबह की सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर रुककर चाय की चुस्कियों का आनंद लिया और वहां मौजूद स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।
सीएम धामी ने इस दौरान लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास इकोलॉजी व इकॉनमी के बेहतर समन्वय के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करना है, ताकि स्थानीय लोगों को सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
सीएम धामी ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़े सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणामों को दर्शाते हैं और राज्य के विकास की दिशा में हो रहे कार्यों को प्रतिबिंबित भी करते हैं।