धामी सरकार के चार साल पूरे, हरिद्वार में कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह
हरिद्वार: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर हरिद्वार में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भी हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य में रोजगार, निवेश, पर्यटन व खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में देश में पहला स्थान हासिल भी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य भी बना है।