सीएम धामी ने किया परसारी ज्योतिर्मठ सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से परसारी ज्योतिर्मठ स्थित सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र के किसान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विकास व किसानों के हित में इस केंद्र की उपयोगिता पर जोर भी दिया।