खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन आज शनिवार को लोहियाहेड स्थित हेलीपेड के कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल भी मौजूद रहे।
वहीं प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी व उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।