Cabinet Minister Rekha Arya inspected the Women's Rehabilitation Center.
हल्द्वानी। आज बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पत्रकारों से बातचीत में रेखा आर्या ने बताया कि पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए 8 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। नए केंद्र में प्रशिक्षण कक्ष, योग कक्ष, मनोरंजन कक्ष व परामर्श कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
