Cabinet Minister Ganesh Joshi distributed relief materials to the disaster-affected families of Sahastradhara.
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा का दौरा कर मजाड़ा व कार्लीगाड़ के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित 13 परिवारों को गर्म कपड़ों की राहत किट भी वितरित की।
मंत्री जोशी ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं व उपजिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र ही राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर संभव सहायता व राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल सहित कई अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
