Haridwar Flood water entered the distillery factory, 52 people were saved in time
हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र के अहमदपुर ग्रांट गांव स्थित उत्तम डिस्टिलरी फैक्टरी में आज बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे हड़कंप मच गया, जब अचानक बाढ़ का पानी फैक्टरी परिसर में ही घुस आया। घटना के समय फैक्टरी में करीब 150 लोगों के फंसे होने की सूचना 112 कंट्रोल रूम को भी दी गई।
सूचना मिलते ही थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, शांतरशाह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, रात्रि अधिकारी राकेश सिंह और अन्य पुलिस बल मौके पर रवाना हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड और जल पुलिस को भी तत्काल ही बुलाया गया।
पुलिस व राहत दलों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव अभियान शुरू किया और फैक्टरी में फंसे 40 कर्मचारी-मजदूरों और 12 ट्रक चालकों सहित कुल 52 लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला।
थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि
समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और हालात पर लगातार निगरानी भी रखी जा रही है।
