Under the campaign 'Safe Drugs, Safe Life', raids were conducted on medical stores in Raipur area, huge irregularities were exposed - many stores were sealed immediately
देहरादून : उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देश पर ‘Safe Drugs: Safe Life’ अभियान के अंतर्गत रायपुर क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण भी किया गया। संयुक्त टीम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी, औषधि निरीक्षक मनेन्द्र सिंह राणा, विनोद जगुड़ी और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान कपूर मेडिकोज, कपूर मेडिकल, लक्ष्य मेडिकोज, ओम फार्मेसी, भंडारी फार्मेसी, वैलनेस मेडिकल और शिवालिक मेडिकोज में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं — जिनमें एक्सपायर दवाओं का भंडारण, नारकोटिक दवाओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, बिना फार्मासिस्ट स्टोर संचालन, सीसीटीवी की अनुपस्थिति व सफाई की खराब स्थिति प्रमुख हैं।
अधिकारियों ने मौके से एक्सपायर दवाइयां जब्त कीं, कई मेडिकल स्टोरों को तत्काल बंद भी करवाया, और संचालकों को कार्यालय में स्पष्टीकरण के लिए तलब भी किया गया है।
अभियान का उद्देश्य जनस्वास्थ्य की रक्षा व सुरक्षित दवा वितरण सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने सभी फार्मेसियों को नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी है।


