Udham Singh Nagar Major accident due to breaking of rack in mushroom factory, one worker died, seven in critical condition
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा तहसील क्षेत्र में स्थित मशरूम फैक्ट्री में देर शाम अचानक रैक टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौत भी हो गई, जबकि 7 अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे से मचा हड़कंप
यह घटना ग्राम भउआ नगला स्थित मशरूम फैक्ट्री में उस समय हुई जब एक भारी रैक भरभराकर निचे गिर पड़ी। कई मजदूर उसके नीचे ही दब गए, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी भी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य भी शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से 7 मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर भी किया गया।
14 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
फैक्ट्री हादसे में घायल 14 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। जबकि 1 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना व उन्हें हर संभव इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इलाज में कोई लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश भी दिए।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
डीएम नितिन भदौरिया ने कहा कि
घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी और लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और आश्वासन दिया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
पीड़ित परिवारों के लिए राहत के निर्देश
डीएम ने आपदा प्रबंधन टीम को निर्देशित किया कि घायल व मृतक मजदूरों के परिवारों के लिए रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था की जाए।
