Kotdwar gets the gift of Kendriya Vidyalaya, operations will start from this session
कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा हुई है। क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय (केवी) का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से अब शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दी है।
ऋतु खंडूड़ी ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, विशेषकर भाबर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि,
“केंद्रीय विद्यालय की स्थापना केवल एक शैक्षणिक संस्था की शुरुआत नहीं, बल्कि यह हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी है।”
तीन साल की मेहनत लाई रंग
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस विद्यालय को कोटद्वार में खोलने के लिए बीते 3 वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब जाकर यह सपना साकार भी हो रहा है।
इसी सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी
प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक की प्रवेश प्रक्रिया आगामी 30 दिनों के भीतर पूरी भी की जाएगी। इसके बाद इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी।
क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के संचालन से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर भी मिलेगा, साथ ही उन्हें बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
यह कदम कोटद्वार को शैक्षणिक दृष्टि से नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण पहल भी माना जा रहा है।
