Breaking News Helicopter accident in Uttarkashi, relief and rescue operations begin
उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना भी मिली है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीमें त्वरित रूप से मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
फिलहाल दुर्घटना की सटीक जगह व कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में अलर्ट भी जारी कर दिया है। टीमों को आवश्यक उपकरणों के साथ भेजा गया है और घायलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने व अफवाहों से बचने की अपील की है। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार भी किया जा रहा है।
