Monsoon intensifies in Uttarakhand; 'Orange Alert' for heavy rain in 5 districts; travelers advised to stay alert.
उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 3 जिलों — पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा — के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इन इलाकों में आज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। साथ ही तेज गर्जना और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने की संभावना है।
राजधानी दून की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद भी है।
