Education Minister Dr. Dhan Singh Rawat laid the foundation stone of 'Vidya Review Center' for higher education
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा के लिए पहले ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ का शिलान्यास किया। इस केंद्र का निर्माण करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और यह एक वर्ष के भीतर तैयार हो जाएगा। मंत्री ने घोषणा की कि यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश का पहला ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ होगा।
डॉ. रावत ने बताया कि इस केंद्र का मोबाइल एप भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके दूसरे चरण में सरकारी, अनुदानित और निजी विद्यालयों के साथ-साथ महाविद्यालयों को भी इस केंद्र से जोड़ा भी जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक यह केंद्र केवल विद्यालयी शिक्षा तक सीमित था, लेकिन अब उच्च शिक्षा में भी यह केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
गैप एनालिसिस से नीति निर्माण में मदद मिलेगी
राज्य सरकार तकनीकी उपकरणों का अधिकतम उपयोग करके मानवीय और भौतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में प्रयासरत है। उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ से केवल छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी ही नहीं होगी, बल्कि डाटाबेस के माध्यम से गैप एनालिसिस भी किया जाएगा, जिससे नीति निर्माण में सहायता भी मिलेगी।
यह केंद्र समग्र दृष्टिकोण के साथ कार्य करेगा, जो राज्य के शिक्षा तंत्र में एक नई दिशा भी देगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सांसद नरेश बंसल, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल, प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित, डॉ. एएस उनियाल, डॉ. ममता ड्यूडी नैथानी और प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।
