Chief Minister Pushkar Singh Dhami announced the change of names of 15 places in the state
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में 15 स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया। सरकार का कहना है कि यह कदम स्थानीय लोगों की भावनाओं और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने के उद्देश्य से ही उठाया गया है, ताकि लोग भारतीय संस्कृति और उसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरित हो सकें।
यहां नाम बदले गए स्थानों की सूची है:
हरिद्वार:
- भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया।
- बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर किया गया।
- चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर किया गया।
- नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम बदलकर मोहनपुर जट किया गया।
- खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर किया गया।
- खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर किया गया।
- खानपुर का नाम कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया गया।
देहरादून:
- देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला किया गया।
- विकासनगर ब्लॉक के पीरवाला का नाम केसरी नगर किया गया।
- चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर किया गया।
- सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया।
नैनीताल:
- नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग किया गया।
- पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग किया गया।
उधम सिंह नगर:
- नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पूरी किया गया।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि यह बदलाव राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने के साथ-साथ एक नई दिशा में चलने का संकेत भी है।
