Dehradun Namaz offered on the occasion of Eid, traffic system changed, Muslim community appealed to celebrate with simplicity
देहरादून – आज सोमवार 31 मार्च को ईद का पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी देहरादून के चकराता रोड और क्लेमेनटाउन स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद, ईद खुशियों और भाईचारे का प्रतीक बनकर आया है, जो इंसानियत और प्रेम को बढ़ावा भी देता है।
ईद के त्योहार को लेकर आज शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग ने इसके लिए एक विशेष यातायात प्लान जारी किया है, जो सुबह छह बजे से दस बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान, शहर के विभिन्न इलाकों में बैरियर प्वाइंट्स भी लगाए गए हैं, ताकि यातायात नियंत्रित किया जा सके।
ईद के अवसर पर, उत्तराखंड राज्य में विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। इस अवसर पर, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब सुन्नी शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे इस पर्व को सादगी से मनाएं और फिजूलखर्ची से बचें।
