Important news Complete your important bank work, bank employees will go on nationwide strike for the next 2 days
देशभर के बैंककर्मियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 24, 25 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा बुलाई गई इस 2 दिवसीय हड़ताल का समर्थन करते हुए उत्तराखंड के बैंककर्मियों ने भी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को उत्तरांचल बैंक इम्पलाइज यूनियन के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि इस हड़ताल का समर्थन देशभर के 9 संगठनों ने किया है। उन्होंने कहा कि बैंककर्मी लंबे समय से 5 दिवसीय बैंकिंग, रिक्त पदों पर भर्ती, लंबित मुद्दों के समाधान व अन्य 12 प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
यूनियन के संयोजक इंद्र सिंह रावत और गोपाल तोमर ने जानकारी दी कि देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगभग 1 लाख 40 हजार पद रिक्त हैं, जिसमें उत्तराखंड में करीब 7 प्रतिशत पद भी खाली पड़े हैं। इसके अलावा, आरबीआई, बीमा कंपनियों और पूरे वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी 5 दिन कार्य करते हैं, ऐसे में बैंककर्मियों की भी मांग है कि बैंकों में भी 5 दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू की जाए।
उत्तराखंड के बैंककर्मी अपनी इन मांगों को लेकर अगले सप्ताह हड़ताल पर रहेंगे, जो देशभर में बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित भी कर सकती है।
