Promotion of beekeeping Honey extracted in Chief Minister's residence complex, target of producing 200 kg of honey
मुख्यमंत्री आवास परिसर में आज मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया, जिसमें पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस वर्ष शहद निष्कासन का लक्ष्य लगभग 200 किलोग्राम तक रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने बी-कीपिंग को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्वीकार करते हुए उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि वे एक शहद महोत्सव का आयोजन भी करें। इस महोत्सव में मधुमक्खियों द्वारा तैयार किए गए सभी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएं, साथ ही हर वर्ष शहद महोत्सव के लिए एक निश्चित तिथि निर्धारित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मौन पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में बहुत सारी फूलों की प्रजातियां हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन में सहायक हैं। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रशिक्षण देने की बात कही और मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता जताई।
इस कार्यक्रम में उद्यान विभाग के प्रभारी दीपक पुरोहित और देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी भी उपस्थित थे।
