उत्तराखंड एसटीएफ ने आगरा से डिजिटल अरेस्ट के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड एसटीएफ के साईबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट के सरगना को आगरा उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार । पीडित को व्हाटसप / स्काईप एप से कॉल कर मनी लॉण्ड्रिंग से सम्बन्धित केस में फंसाने की धमकी देकर अलग-अलग खातों में जमा करवायी गयी धनराशि । पीडित को लगभग18 दिनों तक एक ही कमरे में वीडियो / आडियों कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट / बंधक बनाकर रखा गया था जिस दौरान पीडित को किसी से सम्पर्क नहीं रखने हेतु बनाया जाता था दबाव । पीडित को अपने झांसे में लेने के लिये स्काईप एप पर ही आरबीआई, सीबीआई के नाम पर नोटिस किये गये थे प्रेषित । पीडित को उनके आधार कार्ड पर सिम खरीदने एवं उससे अवैध लेने देन की बात कहकर डिजिटल अरेस्ट कर अलग-अलग खातों में कुल 47 लाख रूपये की धोखाधडी की गयी । अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोबाइल फोन, 01 सिम कार्ड, 01 आधार कार्ड ।
उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊं क्षेत्र पुलिस ने आगरा (उत्तर प्रदेश) से डिजिटल अरेस्ट के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को व्हाट्सएप व स्काइप के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में फंसाने की धमकी दी थी और विभिन्न खातों में 47 लाख रुपये जमा करवाए थे।
पीड़ित को लगभग 18 दिनों तक वीडियो/ऑडियो कॉल के जरिए बंधक बनाकर रखा गया और किसी से संपर्क करने से भी मना किया गया। आरोपी ने पीड़ित को आरबीआई और सीबीआई के नाम से झूठे नोटिस भेजे और फिर अवैध लेन-देन के लिए सिम कार्ड का उपयोग कर धोखाधड़ी भी की।
एसटीएफ ने आरोपी अमन कुशवाहा को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड व आधार कार्ड बरामद किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खातों से पिछले महीने ही लाखों रुपये का लेन-देन भी हुआ था और वह देश के विभिन्न राज्यों में साईबर अपराधों में शामिल था।
इस मामले में और जानकारी के लिए एसटीएफ अन्य राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क भी कर रही है।