देहरादून: भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के तहत सुरक्षा कार्यों के लिए शिविर आयोजित, स्थाई रोजगार का अवसर
देहरादून : क्षेत्रीय कमांडेंट कार्यालय आरटीए ने जानकारी दी है कि क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, देहरादून द्वारा भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (BSSC) के तहत सुरक्षा कार्यों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इस संबंध में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद स्थाई रोजगार के लिए तिथिवार शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है।
इन शिविरों का आयोजन विभिन्न विकास खंडों में किया जाएगा, जहां उम्मीदवारों को सुरक्षा कार्यों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर उन्हें स्थायी रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। शिविरों की तिथियां निम्नलिखित हैं:
- डोईवाला: 04 फरवरी 2025 से 05 फरवरी 2025
- रायपुर: 06 फरवरी 2025 से 07 फरवरी 2025
- चकराता: 08 फरवरी 2025 से 09 फरवरी 2025
- कालसी: 10 फरवरी 2025 से 11 फरवरी 2025
- विकासनगर: 12 फरवरी 2025 से 13 फरवरी 2025
- सहसपुर: 14 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025
इन शिविरों के माध्यम से उम्मीदवारों को सुरक्षा कार्यों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त होगा और उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें स्थायी नौकरी पाने में मदद भी मिलेगी।