ऋषिकेश : पुष्कर मंदिर रोड बाजार में तीन दिवसीय श्रीराम जन्मभूमि महोत्सव मनाया जा रहा

पुष्कर मंदिर रोड बाजार में व्यापारियों व पल्लेदार संघ समिति की ओर से तीन दिवसीय श्रीराम जन्म भूमि महोत्सव को मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर व्यापारियों ने पुष्कर मंदिर मार्ग को भगवा रंग से भी सजाया है। व्यापारी यश कालरा ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह आरती के बाद दिन में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

शाम को भजन संध्या के साथ फूलों की होली खेल श्रीराम के नाम के साथ आतिशबाजी भी की जाएगी।

इस मौके पर मधु सूदन अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, ललित जिंदल, चेतन कालरा, रत्न लाल गोयल और प्रवीन कुमार सकलानी आदि उपस्थित रहे।