महाकुंभ 2025: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महिला साध्वी कौन हैं?
महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है और अब ये 26 फरवरी तक भी चलेगा। इस महाकुंभ में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें अलग-अलग साधु अपनी तपस्या आदी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। मगर इस समय अगर सोशल मीडिया पर किसी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है तो वो एक महिला साध्वी हैं। महिला साध्वी की खूबसूरती ही वो कारण है जो सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो खुबसूरत महिला साध्वी कौन हैं और सोशल मीडिया पर उनके कौन से पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।
कौन हैं ये महिला साध्वी जो हि रही है वायरल
अभी सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक साध्वी रथ पर सवाल है और एक महिला उनका इंटरव्यू भी ले रही हैं। उस इंटरव्यू में वो बताती हैं कि वो उत्तराखंड से हैं और वह आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं। वीडियो में वो यह भी बताती हैं कि उन्हें जो करना था अब उसे छोड़कर उन्होंने ये वेश को धारण किया है और पिछले 2 वर्ष से साध्वी का जीवन भी जी रही हैं। आपको बता दें कि उनका नाम ‘हर्षा’ है और वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट का नाम एंकर हर्ष रिछारिया है।
महिला साध्वी पहले रह चुकी हैं इंफ्लुएंसर
हमने जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखा तो पता चला कि उन्होंने अपने बायो में भी खुद को आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या भी बताया है। इसके अलावा वो सोशल एक्टिविस्ट हैं। उसके साथ उन्होंने खुद को इंफ्लुएंसर बताया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को स्क्रोल करते हुए नीचे गए तो नजर आया कि उन्होंने कई सारे पोस्ट किए हैं जिसमें महाकुंभ व धर्म की बातें करती हुई नजर भी आ रही हैं। वहीं इन सभी से पहले वो रील बनाया करती थी और वो सभी रील्स उनके अकाउंट पर अब भी मौजूद हैं जिसमें से कुछ अभी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
महिला साध्वी के वायरल हो रहे हैं पुराने वीडियो
अभी साध्वी के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर्षा साध्वी के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लोग अपने मुताबिक ही बाते कर रहे हैं।